हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गुडन्यूज! दिल्ली में AIIMS की तर्ज पर बनेगा सुपर मेडिकल हब, तीन बड़े अस्पताल होंगे एक साथ

दिल्ली सरकार तीन बड़े अस्पतालों को मिलाकर AIIMS की तर्ज पर सुपर मेडिकल हब बनाने जा रही है, जिससे मरीजों को एक ही जगह बेहतर और तेज इलाज मिल सकेगा.

विज्ञापन
Credit: Social Media

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने दिल्ली के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों को एक साथ जोड़कर AIIMS की तर्ज पर एक ‘सुपर मेडिकल हब’ बनाने की योजना तैयार की है. इस योजना के तहत गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (RGSSH) को इकट्ठा किया जाएगा. सरकार का मकसद इन अस्पतालों को एक ही संस्थान के तौर पर विकसित करना है, ताकि मरीजों को एक ही जगह पर बेहतर और एड्वांस इलाज मिल सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति, मयूर विहार से AIIMS तक का सफर होगा सिग्नल फ्री

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कदम से अस्पतालों के बीच तालमेल बेहतर होगा और संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जा सकेगा. अभी कई अस्पतालों में बेड खाली रहते हैं, जबकि कुछ अस्पतालों पर मरीजों का ज्यादा दबाव है. जैसे, GTB अस्पताल में क्षमता से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जबकि राजीव गांधी अस्पताल में कई बेड खाली पड़े हैं. सरकार का मानना है कि इन अस्पतालों को एक साथ करने से मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. टेस्ट, इलाज और रेफरल की प्रक्रिया आसान होगी, मरीजों को तेज और बेहतर सेवाएं मिलेंगी. इस ‘सुपर मेडिकल हब’ में अलग-अलग अस्पतालों की विशेषज्ञ सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा. जैसे कैंसर से जुड़े इलाज को दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में मजबूत किया जाएगा, जबकि बाकी अस्पतालों में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और बाकी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं बढ़ाई जाएंगी.

विज्ञापन

क्या है मकसद?

इसके अलावा, सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है. इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (IHBAS) को भविष्य में NIMHANS की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिल्ली को बड़ी सुविधा मिलेगी. ये पूरी योजना दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर ये योजना सफल होती है, तो दिल्ली के साथ-साथ आसपास के राज्यों के लाखों मरीजों को भी फायदा मिलेगा. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में दिल्ली को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित किया जाए, जहां विश्वस्तरीय इलाज एक ही जगह पर उपलब्ध हो सके.

ये भी पढ़ें: गंदे पानी से मिलेगी राहत? दिल्ली के 9 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट होंगे अपग्रेड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola