WFH, ऑफिस टाइमिंग चेंज, कंस्ट्रक्शन पर रोक… प्रदूषण पर काबू के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अभी से फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. आज रेखा गुप्ता सरकार ने एक आदेश जारी करके निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी है. इसके अलावा कई और फैसले लिए जाने के संकेत भी दिए हैं.

delhi govt | pollution | smog

दिल्ली में सर्दी शुरू होने से पहले ही स्मॉग और पॉल्यूशन से निपटने की शुरुआत हो गई है. (Credit-AI)

विज्ञापन

सर्दियों का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन प्रदूषण और स्मॉग पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है. आज दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक फैसला लेकर आदेश जारी कर दिया है. सरकारी आदेश के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में वे भी गतिविधियां और निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेंगे, जो धूल मिट्टी पैदा करती हैं. इन पर एक नवंबर से आशिंक रोक रहेगी और 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

पार्किंग फीस डबल करने का आदेश भी जारी

दिल्ली सरकार ने एक बैठक करके आज अहम फैसले लिए. बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, CM रेखा गुप्ता दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे. फैसला लिया गया है कि दिल्ली में निजी वाहनों के उपयोग को काम करने के लिए ऑथराइज्ड पार्किंग प्लेस पर पार्किंग फीस डबल की जाएगी, जो 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. लेकिन विशेष बात यह है कि नियम दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के पार्किंग प्लेस पर लागू नहीं होगा.

विज्ञापन

नवंबर में स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम पर भेजेंगे

बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया जाएगा. MCD के तहत काम करने वाले दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे. GNCTD के तहत काम करने वाले दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे. सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ वर्क फ्रॉम होम करनेगा. यह व्यवस्था भी 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी.

पॉल्यूशन हॉटस्पॉट को गोद लेंगे MP-MLA

दिल्ली सरकार पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पॉइंट आउट करके उनकी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी. दिल्ली के सभी 500 ANPR कैमरों से पेट्रोल पंपों पर जागरुकता और जांच अभियान चलाया जाएगा. जो पेट्रोल पंप नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नवंबर में प्रदूषण जांच केंद्रों की निगरानी होगी. पॉल्यूशन और ट्रैफिक जाम वाले 62 स्थानों को सांसद, विधायक और पार्षद गोद लेंगे. अधिकारियों और पुलिस के साथ हर सप्ताह मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे. गारबेज मैनेजमेंट और सड़क की सफाई के काम की निगरानी बढ़ाई जाएगी और नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ