16 फरवरी के बाद होगा दिल्ली सरकार का गठन, अमित शाह-जेपी नड्डा ने लिया ये बड़ा फैसला

Delhi government will be formed after 16 February: आज दोपहर दिल्ली के नवनिर्वाचित 10 विधायकों के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की। अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों को नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

बीजेपी (1)

Delhi government will be formed after 16 February: राजधानी में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद अब सबकी नजर नई सरकार के गठन पर है। इससे पहले की बीजेपी के विधायक दल अपने नेता का ऐलान करें मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक हुई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संसद भवन में एक घंटा चली इस बैठक में नई सरकार के गठन और मंत्रीमंडल पर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीजेपी के दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद ये तय हुआ है कि अब 16 फरवरी के बाद दिल्ली सरकार का गठन होगा। बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को विधायक दल की मीटिंग होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली के नवनिर्वाचित 10 विधायकों ने की बैठक

आज दोपहर दिल्ली के नवनिर्वाचित 10 विधायकों के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की। ये बैठक संसद भवन में हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विधायक अनिल शर्मा, शिखा राय, सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, रेखा गुप्ता, डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा, कुलवंत राणा शामिल थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों को नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

BJP ने 70 में से कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की 

राजधानी में BJP ने 70 में से कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, AAP सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। जहां बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है वहीं, आप अब नेता प्रतिपक्ष चुनने में लगी है। बताया जा रहा है कि आप में इसके लिए 4 नामों पर चर्चा चल रही है। आप ऐसे चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाने की सोच रही है, जो सदन में बीजेपी को मजबूती के साथ जवाब दे सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ