दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए ‘मुफ्त बस यात्रा योजना’ अब केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक ‘लाइफटाइम’ स्मार्ट कार्ड शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड मिलेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी। बता दें, कार्ड आजीवन मान्य रहेगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। अगले दो से तीन हफ्ते के अंदर स्मार्ट कार्ड पर काम शुरू होने की उम्मीद है। स्मार्ट कार्ड से गुलाबी टिकट पर जुड़ा भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।
स्मार्ट कार्ड केवल दिल्ली की महिलाओं को ही जारी किया जाएगा। दिल्ली की महिलाएं बिना किसी पाबंदी कहीं भी कभी भी बस यात्रा की सुविधा का लाभ ले पाएंगी। आपको बता दें, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा के बजट सत्र में आप सरकार पर गुलाबी टिकट योजना में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था।
अगले कुछ हफ्तों में होगा स्मार्ट कार्ड पर काम शुरू
बीजेपी ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद 26 साल से ज्यादा समय बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। सरकार अगले 2 से 3 हफ्तों में स्मार्ट कार्ड पर काम शुरू करेगी। लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को जारी किया जाएगा, जिससे वे बिना किसी बाधा के कहीं भी, कभी भी यात्रा कर सकेंगी। एक अधिकारी ने कहा कि यह कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा, जो सरकार की जन कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर से जुड़ी बड़ी शर्त, हर महिला को नहीं मिलेगी सुविधा
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines