Delhi Women Scheme: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले हर पार्टी ने महिला वोटरों को लुभाने के लिए एक स्कीम का ऐलान किया। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने जीत के बाद हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया। जबकि AAP हार चुकी है, तो सभी महिलाओं की नजर BJP की जीत के बाद पार्टी द्वारा किए गए वादे पर है। दरअसल, भाजपा ने जीत के बाद हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था। अब दिल्ली की महिलाओं के मन में सवाल है कि उनको यह पैसे कब से मिलेंगे?
पुरानी स्कीम होगी बंद
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपये मिलते थे। लेकिन जब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, तो पुरानी स्कीम बंद कर दी जाएगी। इसी के साथ भाजपा दिल्ली की महिलाओं के लिए नई स्कीम शुरू करेगी। इस स्कीम का ऐलान पार्टी ने चुनाव से पहले किया था। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया था।
ये भी पढ़ें: 16 फरवरी के बाद होगा दिल्ली सरकार का गठन, अमित शाह-जेपी नड्डा ने लिया ये बड़ा फैसला
कब से शुरू होगी नई योजना?
भाजपा की जीत के बाद से ही इस योजना के बारे में बात होने लगी है। जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि इसकी शुरुआत अगले महीने यानी मार्च से की जा सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावों के पहले इस पर अपडेट दिया था, जिसमें कहा था कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को 2500 रुपये का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक इस योजना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जैसा कि सभी स्कीम्स में होता है लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास उस राज्य के निवासी होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। वैसा ही इस योजना में भी होगा, यानी इस स्कीम का फायदा उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की निवासी होंगी। आने वाले समय में योजना से जुड़ी तमाम जानकारियां सरकार द्वारा अपडेट कर दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: महिला ने बच्चे को लेकर बनाई ऐसी वीडियो, वायरल होने पर भड़के यूजर्स; कहा- मुझे मत सिखाओ…
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines