हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हर मेडिकल स्टोर पर लगेंगे CCTV, नशे की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम

Delhi News: नशे की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब से राज्य के सभी मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। दरअसल, ये कदम H1 श्रेणी में आने वाली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

Delhi News: राजधानी में नशे के बढ़ते जोखिम पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब से दिल्ली के हर मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। यह फैसला H1 कैटेगरी में मिलने वाली दवाओं के दुरुपयोग और बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाओं की बिक्री पर रोकने के लिए लिया गया है। बता दे कि पिछले कुछ समय में दिल्ली के युवाओं और स्कूल जाने वाले छात्रों में भी नशाखोरी के मामले बढ़ रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कारण दवा की दुकानों पर मिलने वाली वो दवाएं है, जिन्हें दोहरे उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

क्या है H1 श्रेणी की दवा?

यह ऐसी दवाएं होती हैं जो मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मिल जाती है और इनका उपयोग सिर्फ किसी एक बीमारी जैसे खांसी के अलावा भी किया जा सकता है। ऐसी दवाओं की बिक्री गली नुक्कड़ों की दुकान पर धड़ल्ले से हो रही है। हालांकि, सभी इन दवाओं के नशे के लिए नहीं खरीदते हैं मगर एक समूह है जो मुख्यत: युवाओं का होता है। ऐसे बच्चे लोकल मेडिकल शॉप्स से इन दवाओं को खरीदकर सेवन करते हैं। इन दवाओं में सिरप और गोलियां दोनों शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ‘दिनदहाड़े सड़क पर हत्या हो रही, आप क्या कर रहे हैं?’, दिल्ली-NCR में बढ़ते गैंगस्टर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

दिल्ली सरकार के निर्देश

सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने नशे के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए दिल्ली में जुलाई 2025 तक राज्य के सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी लगाने अनिवार्य कर दिए हैं। कैमरे दवा के काउंटर के नजदीक लगेंगे ताकि लेन-देन की प्रक्रिया पर निगरानी की जा सके। इसका उद्देश्य बिना पर्ची के H1 दवा को बेचने से रोकना है। बता दें कि इन दवाओं का इस्तेमाल नशा के अलावा इंसान और जानवरों पर गलत इस्तेमाल के लिए किया जाता है। इन दवाओं का उपयोग कपड़ा, रसायन और खाने की चीजों में भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बनेगा पर्यटन सर्किट, टूरिस्टों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें