Delhi New Rule: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये आपके लिए एक जरूरी खबर है। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जो सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं। क्योंकि दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और समय की पाबंदी को लेकर अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के औचक निरीक्षण के बाद, सरकार ने सभी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस (Biometric Attendance) को अनिवार्य कर दिया है। अब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी न तो देर से आने का बहाना बना पाएगा और न ही समय से पहले दफ्तर छोड़ पाएगा।
मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का असर
हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ सरकारी कार्यालयों का अचानक दौरा किया था। इस दौरान कई अधिकारी अपनी ड्यूटी के समय नदारद पाए गए थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए, प्रशासनिक सुधार विभाग (Department of Administrative Reforms) ने एक सर्कुलर जारी कर सभी विभागों के प्रमुखों को तुरंत बायोमेट्रिक मशीनें लगवाने और उनका इस्तेमाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सर्कुलर की मुख्य बातें: सबके लिए एक नियम
प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि अटेंडेंस के मामले में किसी को कोई रियायत नहीं मिलेगी। सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों सहित हर छोटे-बड़े कर्मचारी को बायोमेट्रिक सिस्टम में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिन विभागों में मशीनें पहले से लगी हैं, वहां सुनिश्चित किया जाए कि वे ठीक से काम कर रही हों। सभी अधिकारी केवल इसी सिस्टम के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
लेट आने और जल्दी जाने वालों पर होगी कार्रवाई
सरकार ने चेतावनी दी है कि अब केवल हाजिरी लगाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी निर्धारित समय के बाद आता है या ऑफिस टाइम खत्म होने से पहले घर निकलता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। विभाग प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि वे रोजाना हाजिरी के रिकॉर्ड की जांच करें और लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट तैयार करें।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
19 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines