दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है. गवर्नर तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में जनता के कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली में ‘आशा सम्मेलन-2026’ और ‘आशा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते में बढ़ोतरी की.
ये भी पढ़ें: आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाई सैलरी, बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता
अब मिलेगा कितना भत्ता?
करीब 6,690 आशा वर्कर्स ने प्रोत्साहन भत्ता 6 रुपये कर दिया है, जो पहले 3 हजार रुपये मिल रहा था. दिल्ली सरकार ने त्यागराज स्टेडियम में समारोह के दौरान अच्छा काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया. इस मौके पर दिल्ली के गवर्नर ने कहा कि जब नागरिक सेहतमंद होंगे, तभी दिल्ली का विकास होगा. आशा वर्कर्स गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरुकता पहुंचाने में खास रोल निभाती हैं.
दिल्ली सीएम ने क्या कहा?
दिल्ली सरकार ने इस कार्यक्रम के दौरान मिशन अनमोल के विस्तार की भी शुरुआत की, जिसके तहत नवजात शिशुओं की गंभीर बीमारियों की वक्त रहते पहचान की जाएगी. इस अभियान से बीमारी का पता चलने पर सही समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा. बच्चों के जन्म के 24 से 72 घंटे के अंदर 63 बीमारियों की जांच की जाएगी. दिल्ली सरकार का टारगेट है कि वो 1.5 लाख की बजाय 2.5 लाख नवजात बच्चों की जांच कर सके. इस दौरान दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी ऑर्गन डोनेशन पर भी जोर दिया. सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद सोटो पोर्टल के जरिए ऑर्गन डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदना और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ऐसे बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 6.54 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines