दिल्ली में व्यापारियों के बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा ऐलान किया है। सरकार व्यापारियों को 1600 करोड़ रुपये की जीएसटी रिफंड करने जा रही है। यह अमाउंट साल 2019 से लंबित पड़ा है। 31 अगस्त को सीएम रेखा गुप्ता ने अपने कैंप ऑफिस में व्यापार एवं कर विभाग (GST) की एक विशेष बैठक की। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने यह निर्णय लिया। बाद में बताय कि हमारी सरकार ने तय किया है कि यह पूरा रिफंड दीपावली से पहले अदा कर दिया जाएगा ताकि व्यापारी भाई-बहन त्योहार को और अधिक खुशहाली के साथ मना सकें। बैठक में GST कमिश्नर नंदिनी पालीवाल, वित्त सचिव शूरवीर सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आवेदन का जल्दी होगा निपटान
जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने IIT हैदराबाद के सहयोग से नया आईटी सिस्टम बनाया गया है। अब हर आवेदन का निपटान जल्दी और सही ढंग से होगा। इससे व्यापारियों को उम्मीद है कि जीएसटी प्रक्रिया काफी आसान ढंग से पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में यात्रियों को निशाना बना रही 4 महिला चोर गिरफ्तार, 13 मामले पहले से हैं दर्ज
सीएम ने पिछली सरकार पर उठाया सवाल
सीएम रेखा गुप्ता ने अभी तक जीएसटी रिफंड नहीं होने पर पिछली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली सरकार ने इस जायज हक को लौटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया और व्यापारियों की मेहनत की पूंजी सालों तक अटकी रही।
सरकार ने बनाया ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड
बैठक में सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य व्यापारियों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत बनाना है। कहा कि दिल्ली सरकार ने ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड में दिल्ली के व्यापारियों को भी सही प्रतिनिधित्व दिया गया है। ताकि बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं और हितों का सही मायनों में समाधान हो सके।
यह भी पढ़ें: Delhi Yamuna Water Level: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
34 mins agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
7 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
9 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
13 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
13 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
16 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines