आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को दिल्ली में लागू करने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। आज इस योजना को लेकर आज दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ MoU साइन करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में 10 अप्रैल तक 1 लाख लोगों को शामिल किया जाएगा। इस योजना में दिल्ली के गरीब परिवारों और खासकर अंत्योदय अन्न योजना (AAY) वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत 60 अस्पतालों को शामिल किया गया है, जहां पर लोग फ्री में इलाज करा पाएंगे। जानिए इस योजना में रजिस्ट्रेशन कब से शुरू किए जाएंगे?
आज साइन होगा MoU
देशभर में चल रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अब दिल्ली में भी लागू होगी। इसके लिए 5 अप्रैल को केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 अप्रैल से योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। इस महीने में 1 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 10 लाख तक का इलाज कराया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro के नए रूट पर DMRC की गुडन्यूज, जानें किस नए रूट पर मिलेगी सुविधा
कितने अस्पतालों को किया गया शामिल?
इस योजना के तहत 60 अस्पताल जोड़े गए हैं, जिसमें से अधिकतर छोटे अस्पताल हैं। इसके अलावा केंद्र के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग में यह स्कीम लागू है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि, दिल्ली में कई बड़े हॉस्पिटल है, जो वर्तमान में आयुष्मान योजना में फिक्स इलाज के रेट से खुश नहीं हैं। आने वाले समय में इन अस्पतालों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। जैसे ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे, वैसे ही आयुष्मान योजना के पोर्टल पर जाकर अप्लाई किया जा सकेगा।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को 23 सितंबर 2018 को लागू किया गया था। इसका उद्देश्य आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ के बाद दिल्ली में CNG के रेट बढ़े, जानें एनसीआर में नए रेट क्या?
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
15 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines