Delhi Metro के नए रूट पर DMRC की गुडन्यूज, जानें किस नए रूट पर मिलेगी सुविधा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को भारत सरकार और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के बीच लोन अग्रीमेंट पर साइन किए गए हैं। इसका अपडेट DMRC ने ट्वीट करके दिया है।

Ghaziabad News, Delhi Metro, DMRC, Hindon Airport, NCRTC, Namo Bharat, NCRTC, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर,, एनसीआरटीसी, रैपिड ट्रेन, दिल्ली-मेरठ रैपिड ट्रेन कोरिडोर, दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी, हिंडन एयरपोर्ट,

गाजियाबाद में 4 मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारी

DMRC ने भारत सरकार और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के बीच लोन अग्रीमेंट की पहली किश्त पर साइन किए हैं। इस अग्रीमेंट पर साइन होने के साथ ही नई मेट्रो लाइन के काम में आ रही बाधाओं को सुलझा लिया गया है। भारत सरकार और JICA के बीच 27 मार्च 2025 को 79,726 मिलियन जापानी येन (लगभग 4309.53 करोड़ रुपये के बराबर) का समझौता हुआ। इससे फेज 4 (इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, साकेत G ब्लॉक-लाजपत नगर और रिठाला-नरेला-नाथुरपुर) के बचे कॉरिडोर के काम में तेजी आएगी। जेआईसीए के दिल्ली मेट्रो परियोजना के लिए वित्तीय सहयोग से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को काफी फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन

DMRC ने दिया अपडेट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस पर इस समझौते पर अपडेट देते हुए कहा कि इस अग्रीमेंट के साथ इस प्रोजेक्ट के काम में तेजी आएगी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ही निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। DMRC का कहना है कि JICA के साथ इस समझौते से दिल्ली मेट्रो परियोजना को वित्तीय सहयोग मिला, जिससे दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन Delhi-NCR में मेट्रो नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनांओं पर काम कर रही है। DMRC ने कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए फेज-5 के विस्तार का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि इस नए चरण में 18 नए रूट जोड़े जाएंगे, जिनकी लंबाई 206 किलोमीटर तक होगी। इन सभी मेट्रो रूट्स से दिल्ली और आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ