हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली सरकार ने सोलर नीति को दी मंजूरी, 400 यूनिट तक बिजली खपत पर मिलेगा फायदा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट की बैठक में 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरों की छतों पर तीन किलोवाट के सौर पैनल लगाने को मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने सोलर नीति को दी मंजूरी (Photo: Facebook- Rekha Gupta)

दिल्ली सरकार ने राजधानी के 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाने का फैसला किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट की बैठक में 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरों की छतों पर तीन किलोवाट के सौर पैनल लगाने को मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि इन पैनलों को लगाने का खर्च सरकार उठाएगी और इससे एकस्ट्रा बिजली सरकार को देने वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक फायदा भी होगा.

रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक 2 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का है. उन्होंने साफ किया कि दिल्ली सरकार बिजली सब्सिडी खत्म नहीं कर रही है और ये सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली के लोगों को सिर्फ बिजली उपभोक्ता बनाना नहीं, बल्कि बिजली पैदा करने वाला बनाने का भी है.

मुख्यमंत्री ने क्यों लिया फैसला?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- ”प्रधानमंत्री मोदी की ‘PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ पूरे देश में बहुत अच्छा काम कर रही है. हमने देखा कि दिल्ली में इस योजना को उतनी रफ्तार नहीं मिल रही थी. हमने इसमें आने वाली चुनौतियों को समझा और उनके समाधान निकाले. आज कैबिनेट की बैठक में दिल्ली को सोलर एनर्जी की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाने में मदद करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया. ये पहल ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ के विज़न से प्रेरित है, क्योंकि विकसित भारत का रास्ता निश्चित रूप से विकसित दिल्ली से होकर ही गुज़रता है. इसलिए, यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण है.”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola