Delhi Girl Murder Case: दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल (20) साल को पकड़ लिया गया है। बेटी की निर्मम हत्या से मां-बाप सन्न हैं। पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है, वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।
मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा
वहीं, मां का कहना है कि मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी। मुझे उसकी बात झूठ लगी थी। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। बाद में मैंने अपने पति को बताया। मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है।
कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है: महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे। समाज के सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है। वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी। आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लड़को को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें।
दिलाएंगे से सख्त से सख्त सजा
स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने बताया कि हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद CCTV फूटेज चेक किया। अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं। मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ। आरोपी (साहिल) के मन में इस बात को लेकर रंजिश थी जिस कारण उसने इस तरह का जघन्य अपराध किया।
यूपी के बुलंदशहर से पकड़ा गया आरोपी
आरोपी साहिल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा गया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। साहिल दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी को चाकू और पत्थर से मारकर फरार हो गया था। इस वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है।
आरोपी साहिल ने लड़की के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थर से करीब 40 वार किए। पुलिस ने बताया कि साक्षी E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। नाबालिग उसी इलाके में रहने वाले साहिल पुत्र सरफराज से रिलेशनशिप में थी। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: Yasin Malik Death Penalty: लादेन जैसा यासीन मलिक, दिल्ली HC में SG तुषार ने रखी दलील, पेशी का वारंट जारी
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines