हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बेवफाई के इंतकाम की दहलाने वाली कहानी! कॉन्ट्रैक्ट किलर संग सोने लगी पत्नी, बर्दाश्त नहीं हुआ तो...

Delhi Gangster Love Story: दिल्ली के एक गैंगस्टर की अजब प्रेम की गजब कहानी चौंकाने वाली है, जो पत्नी से बदला लेने के लिए गैंगस्टर बन गया। उसकी पत्नी ने उसे ऐसा धोखा दिया कि वह बर्दाश्त नहीं कर सका, लेकिन इंतकाम पूरा होने से पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
पुलिस ने जांच में पाया कि शिकायतकर्ता महिला के बेटे ने ही गहनों पर हाथ साफ कर दिए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Husband Turns Gangster to Take Revenge: अजब प्रेम की गजब कहानी सुनी होगी, लेकिन पत्नी से बेपनाह प्यार करने वाले पति के इंतकाम की कहानी आपको चौंका देगी। क्योंकि पति मर्डर केस में जेल चला गया, पीछे से पत्नी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ रहने लगी।

पति को पता चला तो वह बदले की आग में जलने लगा। जेल से बाहर आते ही उसने बदला लेने की ठान ली और गैंगस्टर बन गया। उसने अपना गिरोह बनाया और पत्नी के आशिक को ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन इंतकाम पूरा होने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दिल्ली का मामला है। आरोपी काना गिरोह का सरगना आकाश है। जिसे उसने मारने का प्रयास किया, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शाहरुख गिरोह का शूटर रंजन है, जिसके साथ आकाश की पत्नी रहने लगी थी। आकाश को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने कालिंदी कुंज इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राकेश पावरिया ने मामले की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें:लड़की के अंडरगारमेंट उतारना या निर्वस्त्र होना, दुष्कर्म का प्रयास है या नहीं? पढ़ें हाईकोर्ट का अहम फैसला

अगस्त 2023 में पत्नी के आशिक का घर जलाया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 2023 में एक मर्डर केस में मदनपुर खादर के रहने वाले आकाश उर्फ काना को सजा हुई। उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने उसे पत्नी को फोन करने और हफ्ते में 2 दिन उससे मुलाकात करने परमिशन मिली। उसने वादा किया कि जेल से बाहर आते ही वह उसे घुमाने ले जाएगा और खूबसूरत ड्रेस भी दिलाएगा, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ उसके फोन आने कम हो गए। उसने मिलने आना छोड़ दिया।

इस बीच वह जमानत लेकर जेल से बाहर आया और पत्नी के बारे में पता लगाया, लेकिन उसके होश उड़ गए, जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी कॉन्ट्रैक्ट किलर रंजन के साथ रहने लगी है। वह बदले की आग में जलने लगा। उसने पत्नी और उसके आशिक से बदला लेने की ठान ली। उसने 31 अगस्त 2023 की रात को रंजन का घर फूंक दिया। आग में रंजन बुरी तरह झुलस गया। उसने ‘काना गिरोह’ बना लिया। सरिता विहार में डकैती डाली। मर्डर केस में वह नामजद हुआ।

यह भी पढ़ें:पप्पू यादव वसूल रहा रंगदारी! बिजनेसमैन बोला- पूर्णिया में रहने को एक करोड़ मांगे, दी मारने की धमकी

चोरी की बाइक, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

पूछताछ में उसने गुनाह कबूल लिया और पत्नी से बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में आने की कहानी सुनाई। उसने बताया कि वह अपने साथ गोलियों से भरी पिस्तौल रखता है, ताकि रंजन के नजर आते ही उसके सीने में उतार दे। पुलिस ने आकाश को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। मुखबिर की सूचना पर रेड मारकर उसे दिल्ली की जैतपुर कालिंदी कुंज रोड से पकड़ लिया। उससे चोरी की बाइक, कारतूसों से भरी पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।

यह भी पढ़ें:उज्जैन से ऋषिकेश पहुंची ट्रेन में हड़कंप; महिला के कटे हाथ-पैर मिले, 3 टुकड़ों में मिली लाश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें