दिल्ली फ्री बस सेवा पर सरकार का बड़ा ऐलान, पिंक टिकट की बजाए बनवाना होगा कार्ड

दिल्ली में फ्री बस सर्विस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बस सेवा का लाभ उठाने के लिए अब महिलाओं को पिंक टिकट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी बजाए महिलाओं को बस का कार्ड बनवाना होगा।

Delhi Free Bus Service Pink Ticket

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया है। इस बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। वहीं AAP सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री बस सेवा भी जारी रहेगी। हालांकि दिल्ली सरकार ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार फ्री बस सेवा का लाभ उठाने के लिए अब पिंक टिकट की जरूरत नहीं होगी बल्कि इसके लिए महिलाओं को कार्ड बनवाना पड़ेगा।

विज्ञापन

पिंक टिकट पर हुए भ्रष्टाचार

विधानसभा में बजट पेश करते समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिंक टिकट को लेकर AAP सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि पिंक टिकट पर हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी चीजों को डिजिटाइज्ड किया जा रहा है। अब महिलाओं को बस में सफर करने के लिए पिंक टिकट नहीं लेना पड़ेगा। इसके लिए उनका कार्ड बनेगा। हालांकि कार्ड बनवाने की शर्तें अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

विज्ञापन

कहां मिलेगा कार्ड?

अब सवाल यह है कि फ्री बस सेवा का कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को क्या करना होगा। दिल्ली सरकार ने इससे जुड़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्री बस सर्विस का कार्ड दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

CAG रिपोर्ट ने उठाए थे सवाल

बता दें कि बीते दिन CAG रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार पिछले 7 सालों में DTC को 5000 करोड़ का घाटा हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या फ्री बस सेवा जारी रहेगी या इस घाटे को कम करने के लिए दिल्ली सरकार इस योजना में कुछ बदलाव करेगी। दिल्ली सरकार ने महिलाओं की फ्री बस सर्विस चालू रखने की घोषणा कर दी है। हालांकि नए कार्ड को लेकर पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ