---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

फ्री लैपटॉप, 175 कंप्यूटर लैब, सीएम श्री स्कूल… दिल्ली बजट में शिक्षा के लिए 886 करोड़ जारी

दिल्ली बजट 2025 में हर सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। महिलाओं के लिए कई योजनाएं, कनेक्टिविटी बढ़ाने एक्सप्रेसवे का ऐलान और एजुकेशन के लिए भी 886 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जानिए बजट में बच्चों के लिए क्या कुछ ऐलान किए गए?

---विज्ञापन---

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट पेश किया। इस बार 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। बजट में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। इसके अलावा, पानी की चोरी रोकने, माफिया पर लगाम और यमुना की सफाई के लिए भी 9 हजार करोड़ का ऐलान किया गया। सीएम रेखा ने इस बजट में बच्चों के लिए भी पिटारा खोला है। उन्होंने 886 करोड़ रुपये का एजुकेशन बजट जारी किया है, जिसमें छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप, 175 कंप्यूटर लैब और स्पोर्ट्स के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। नई सरकार ने एजुकेशन में सुधार के लिए और क्या कुछ ऐलान किए हैं?

886 करोड़ का बजट आवंटित

दिल्ली बजट में एजुकेशन सेक्टर के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस दौरान, सीएम श्री स्कूल खोलने का ऐलान किया गया। ये सभी स्कूल पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर खोले जाएंगे। जिसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन योजना की शुरआत का भी ऐलान किया गया। इस योजना के लिए 21 करोड़ का आवंटन किया जाएगा। दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी, जहां पर सभी भाषाएं सिखाई जाएंगी। एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर योजना का ऐलान किया गया, जिसके लिए 21 करोड़ का आवंटन किया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 9 हजार करोड़ से साफ होगी यमुना, टैंकरों के ऊपर लगेंगे GPS; दिल्ली के बजट में 4 बड़े ऐलान

---विज्ञापन---

फ्री लैपटॉप और 175 नई कंप्यूटर लैब

बजट में 175 नई कंप्यूटर लैब बनाने का भी ऐलान किया गया, जिसके लिए 50 करोड़ और स्मार्ट क्लासेज के लिए 100 करोड़ का आवंटन किया गया। इसके अलावा, 10वीं पास करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा और स्पोर्ट्स, टेक्निकल सभी के लिए फंड आवंटित किया गया है। इस दौरान सीएम रेखा ने बच्चों के फेल होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पहले किसी क्लास में फेल हुए बच्चों को आगे पढ़ने का मौका नहीं दिया जाता था, लेकिन हम उनको आगे बढ़ाएंगे।


ये भी पढ़ें: ‘टिकट खरीदकर देख सकेंगे शीशमहल…’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बजट में बड़ा ऐलान

First published on: Mar 25, 2025 01:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola