Delhi Fog Alert: दिल्ली में सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही कई परेशानियां भी आती हैं। दिल्ली में लगातार AQI गिरता जा रहा है, जो आज 500 के करीब पहुंच गया। इसके साथ ही राजधानी में हर तरफ कोहरे की चादर बिछी दिख रही है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी की है। इंडिगो में अगर टिकट बुक करना चाहते हैं तो पहले एयरलाइन एडवाइजरी पढ़ लें।
इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी में कोहरे के चलते इंडिगो की कई फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। एयरलाइन ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया कि दिल्ली में विजिबिलिटी कम हो रही है, जिसके चलते यातायात धीमा हो सकता है और उड़ान में भी देरी हो सकती है। एयरलाइन ने यात्रा से पहले मौसम की स्थिति देखने की सलाह देते हुए कहा कि ‘हम आपकी यात्रा शुरू करने से पहले ज्यादा समय की अनुमति देने और उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं, आशा है आपकी यात्रा सुखद हो!
ये भी पढ़ें: Delhi के वो 10 इलाके, जहां हवा जहरीली; सांस लेना हो सकता ‘जानलेवा’
इससे पहले रविवार को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने पुष्टि की थी कि एयरपोर्ट कम विजिबिलिटी को देखते हुए काम कर रहा है। हालांकि रात 10.14 बजे तक उड़ानों का संचालन नॉर्मल ही रहा। DIAL ने यात्रियों को सलाह दी कि वे घर से निकलने से पहले उड़ान के समय के बारे में नए अपडेट एयरलाइन में पता कर सकते हैं। बीते दिन भी कोहरे की वजह से कई फ्लाइट कैंसिल की गईं।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में हर तरफ कोहरे की चादर बिछी है, साथ ही प्रदूषण भी पीक पर है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली की खराब होती वायु गुणवत्ता के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-4 लागू कर दिया है । शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक फिलहाल गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। जिसके चलते लोगों को सांस संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: Toxic Air Alert: ग्रैप-4 क्या? जो दिल्ली में लागू, जानें आज से किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
10 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
11 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
12 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
12 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
14 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines