Delhi Flats Scheme : हर किसी सपना होता है कि उसके पास भी देश की राष्ट्रीय राजधानी में एक फ्लैट या मकान हो। आपके घर खरीदने के सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली में नई आवासीय योजना आ गई है। इस योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। ऐसे में आप बिना देरी किए फटाफट दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवासीय योजना के ई नीलामी के तहत अपना पंजीकरण करा लें। आइये जानते हैं कि मकानों की संख्या और नीलामी से लेकर पूरी प्रक्रिया।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सुपर एचआईजी, पेंट हाउस से लेकर अन्य फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है। इस योजना के लिए 30 नंवबर से पंजीकरण शुरू हो गया है, जोकि 29 दिसंबर को शाम 6 बजे तक चलेगा। ई-नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को 29 दिसंबर तक ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) भी जमा करनी है। इसके बाद अगले साल 5 जनवरी 2024 से ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में घर खरीदने का मौका, जानें कैसे बुक करें DDA के 32 हजार फ्लैट, 1100 लग्जरी पेंटहाउस भी लिस्ट में
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
स्कीम में कितने फ्लैट हैं?
इस योजना के तहत द्वारका सेक्टर-14 में एमआईजी के 316 फ्लैट्स और लोकनायकपुरम में एमआईजी के 647 फ्लैट्स हैं। वहीं, द्वारका सेक्टर 19 बी में स्थित डीडीए कॉम्प्लेक्स में पेंटहाउस के 14, सुपर एचआईजी के 170 और एचआईजी के 946 फ्लैट्स खाली पड़े हैं। पंजीकरण करने वाले लोगों को एमआईजी के लिए 10 लाख, एचआईजी के लिए 15 लाख, सुपर एचआईजी के लिए 20 लाख, पेंटहाउस के लिए 25 लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
3 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
4 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
5 hrs agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
6 hrs agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
7 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
19 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
21 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
22 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
23 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines