Delhi first cold wave: दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की पहली शीत लहर आई, जिससे इस साल का सबसे ठंडा दिसंबर का दिन दर्ज किया गया, क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है. दिनभर घने बादलों और लगातार छाई धुंध के कारण सूर्य काफी हद तक ढका रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों पर बात की जाए तो दिल्ली में पहली शीतलहर दर्ज की गई. पांच में से दो निगरानी केंद्रों पालम और सफदरगंज में शीतलहर के आंकड़े दर्ज किए गए. घने कोहरे के चलते आज दिनभर में 130 फ्लाइट्स और लंबी दूरी की ट्रेनें 13 घंटे तक लेट रहीं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 19 से 25 नवंबर तक बंद रहेंगे ये रास्ते, किया गया रूट डायवर्जन, देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में दिन में ही छाने लगा था कोहरा
src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#Punjab, N-NE #Rajasthan, N #MadhyaPradesh and it will cover adjoining areas of #Delhi, #Gurgaon, #Noida, #Ghaziabad, #Faridabad in next 3 hours.
Visibility will drop to 0-100m… https://t.co/1B5gGkbrDq pic.twitter.com/0qEHmaCtnX
— IndiaMetSky Weather (@indiametsky) December 20, 2025
उत्तर प्रदेश , हरियाणा , पंजाब , उत्तर-उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा दिन में ही तेजी से छाने लगा था और अगले 3 घंटों में यह दिल्ली , गुरुग्राम , नोएडा , गाजियाबाद और फरीदाबाद के आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लेगा. रात 12 से 1 बजे के बीच दृश्यता घटकर 0-100 मीटर रह जाएगी. मौसम विभाग ने सलाह दी कि सुरक्षित वाहन चलाएं और हाई बीम की जगह फॉग लैंप का इस्तेमाल करें.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 21 दिसंबर को भी कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. इसके लावा घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले समय में दिल्ली में सर्दी और बढ़ेगी. सूर्य के न निकलने पर ठंड का असर बढ़ जाता है. दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आने वाले दो दिन में विजिबिलिटी कम रह सकती है.
यह भी पढ़ें: खतरनाक AQI से दिल्ली में बढ़े इस बीमारी के मरीज, अस्पताल के आंकड़ों में साफ दिखा असर
संबंधित खबरें
दिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
19 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
6 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
9 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
11 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines