हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल

Delhi Fire Calls On Diwali : दिल्ली में दिवाली की रात दमकल विभाग के कर्मचारियों के लिए भाग-दौड़ भरी रही। कंट्रोल रूम में कॉल आते रहे और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचती रही। 300 से ज्यादा जगहों से फोन आए थे।

विज्ञापन
File Photo

Delhi Fire Calls On Diwali : देश की राजधानी में दीपावली को देखते हुए अग्निशमन विभाग पहले से अलर्ट था। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द थी। फायर ब्रिगेड के पास कॉल आते रहे और टीम रातभर दौड़ती-भागती रही। पिछले 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसों के फोन आए। सिर्फ 12 घंटे में 300 से ज्यादा कॉल फायर ब्रिगेड के पास आए थे।

दिवाली की रात 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे से लेकर एक नवंबर की सुबह 5 बजे तक 318 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। आगजनी में तीन लोगों की जान चली गई और 12 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। छोटी-मोटी आग की घटनाओं में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के अस्पताल में भीषण आग, मरीजों में मचा हड़कंप, सामने आया Video

विज्ञापन

आगजनी की घटनाओं में तीन की मौत

एक घटना सागरपुर में हुई, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी घटना दरियागंज में हुई, जिसमें एक की मौत हुई। इसे लेकर दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि राजधानी में फायर ब्रिगेड के 3200 कर्मचारी तैनात थे। दिल्ली में पटाखा प्रतिबंध था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि आगजनी की घटनाएं ज्यादा नहीं होंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दिल्ली का पूरा थाना जलकर हुआ खाक, नहीं बचा कोई रिकॉर्ड, सामने आया Video

पिछले 10 सालों में हुए हादसे

विज्ञापन

साल – कॉल

2024 – 318
2023 – 208
2022 – 201
2021 – 152
2020 – 205
2019 – 245
2018 – 271
2017 – 204
2016 – 243
2015 – 290
2014 – 211
2013 – 177
2012 – 184

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola