Fire Near Laxmi Nagar Metro Station: दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास बुक स्टोर में आग लगते ही अफरा तफरी मची. सूचना मिलते ही चार दमकल की गाड़ियां तुरंत भेजी गईं. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और दमकलकर्मियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना पर अपडेट साझा करते हुए एक दमकलकर्मी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
फायर अधिकारी नितिन का बयान भी सुनिए
बुक स्टोर पर लगी आग को लेकर फायर अधिकारी नितिन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी. बुक स्टोर में आग कैसे लगी, टीम इसकी जांच में जुटी है, अभी यह कारण सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: लाल किला विस्फोट मामले में NIA ने दानिश को किया गिरफ्तार, आतंकी मॉड्यूल को तकनीकी सहायता देने का आरोप
दिल्ली में पहले भी आए हैं आग के मामले
बुक स्टोर से पहले भी दिल्ली में आग लगने के मामले सामने आते रहे हैं. बीते महीने भी दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग में सात लोगों को बचाया गया था. दिल्ली फायर टीम के अफसर के मुताबिक, आग लगने की सूचना रात को मिली थी, पता चला कि पहली और दूसरी बिल्डिंग में आग लगी है. घरेलू सामान में लगी आग को बढ़ने से बचा लिया गया था. उस मामले में टीम ने सात लोगों को बचाया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलेगा, रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया है ये फैसला?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
8 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines