दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, रेस्टोरेंट में खून से लथपथ मिली बाप-बेटे की लाश
Delhi Father-Son Murdered: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Delhi Father-Son Murdered: दिल्ली के थाना नबी करीम के पहाड़गंज के आरा कशा रोड से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फेमस रेस्टोरेंट में खून से लथपथ मिली बाप-बेटे की लाश मिली है। रेस्टोरेंट में बाप-बेटे की लाश मिलने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अनुज (33 साल पिता) और रौनक (8 साल बेटा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कातिल ने बाप- बेटे की गला रेत कर हत्या की है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को आरा कशा के मेन रोड स्थित राज रेस्टोरेंट में इस निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बाप- बेटे को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वो अपनी सास और बेटी के साथ शुक्रवार को द्वारका गई थी। अगली सुबह शनिवार को जब वो अपने रेस्टोरेंट में पहुंची तो वो उन्हें अंदर से बंद मिला। जब रेस्टोरेंट का गेट खुला तो महिला ने पति और बेटे की लाश खून से सनी हुई मिली।
सूत्रों की माने तो, इस हत्या में रेस्टोरेंट के नौकर का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद से रेस्टोरेंट का नया नौकर गायब है। हाल ही में अनुज ने एक नौकर को रखा था जो घटना के बाद से फरार है। दिल्ली पुलिस ने हत्या का केस का दर्ज कर लिया है और मामले जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपी को पहचाना जा सके। इस मामले पर काम करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: