दिल्ली पुलिस की शाहदरा साइबर थाना टीम ने एक बड़े फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आदतन ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सागर सिंह उर्फ मनु (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महिलाओं और अधिवक्ताओं को सरकारी नौकरी और सरकारी पदों का लालच देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था।
आरोपी नौकरी दिलाने की मोटी रकम ऐंठता था
आरोपी सागर सिंह सरकारी विभागों और मंत्रालयों के बारे में जानकारी जुटाता था। इसके बाद वह खुद को इन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को झांसे में लेता था। वह पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर और शॉर्टलिस्टिंग लेटर भी भेजता था। वह नौकरी दिलाने की ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने विश्वास नगर की रहने वाली शिखा तिवारी से महिला आयोग में सीट दिलाने के नाम पर 23,110/- की ठगी की थी। इसके अलावा, उसने एक अन्य महिला वकील से महिला आयोग की चेयरपर्सन की सीट का झांसा देकर 3,34,230/- की धोखाधड़ी की थी।
आरोपी कई मामलों में रहा संलिप्त
सागर सिंह पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली और यूपी के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिस को उड़ाया, CCTV में कैद हुई घटना
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
13 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
23 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines