Delhi Water Update: दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के बीच सरकार ने राजधानी के 70 में से 68 विधानसभा क्षेत्रों में पानी की सप्लाई का एक बड़ा सर्वे किया है. इस आकलन के आधार पर दिल्ली को तीन अलग-अलग कलर कोड यानी रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा गया है. जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का कहना है कि इस सर्वे का मुख्य मकसद उन इलाकों की पहचान करना है जहां पानी का भारी संकट है, ताकि वहां सप्लाई व्यवस्था को सुधारा जा सके. सरकार का प्लान है कि जिन कम आबादी वाले इलाकों में जरूरत से ज्यादा पानी जा रहा है, वहां थोड़ी कटौती करके किल्लत वाले इलाकों में वॉटर सप्लाई इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए.
इन विधानसभा क्षेत्रों में पानी का भयंकर संकट
इस सरकारी सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली के 13 विधानसभा क्षेत्रों में पानी का भयंकर संकट है, जिसके चलते इन्हें ‘रेड जोन’ में रखा गया है. इसके अलावा 41 विधानसभा क्षेत्रों को ‘येलो जोन’ में डाला गया है, जहां सप्लाई तो बेहतर है लेकिन कभी-कभी दिक्कतें आ जाती हैं. राहत की बात सिर्फ 14 विधानसभा क्षेत्रों के लिए है जिन्हें ‘ग्रीन जोन’ में रखा गया है, जिसमें बल्लीमरान, मालवीय नगर, रोहिणी, मटियामहल, तिमारपुर, चांदनी चौक, आरके पुरम, जंगपुरा और करोल बाग शामिल हैं. सरकार का मानना है कि इन ग्रीन जोन वाले इलाकों में फिलहाल पानी की कोई बड़ी किल्लत नहीं है.
यह भी पढ़ें: क्या है दुर्गा ई-ऑटो योजना, जो दिल्ली की महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर; जानें परमिट के लिए कौन-कौन होगा पात्र
वॉटर प्लांट्स में ठप पड़ा उत्पादन और दुकानों से जार भी गायब
दिल्ली में पानी की इस मारामारी के पीछे सबसे बड़ी वजह उत्पादन में आई भारी गिरावट है. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में रोजाना करीब 1021 एमजीडी पानी का उत्पादन होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह घटकर सिर्फ 652.26 एमजीडी ही रह गया है. पानी की इस भारी कमी के कारण अब बाजारों और दुकानों से 20 लीटर वाले पानी के जार भी गायब हो चुके हैं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. स्थिति यह है कि लोगों को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ अब पीने के पानी के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.
उत्तम नगर में 5 दिन से सूखा
जमीन पर हालात बेहद खराब हैं और अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही हैं. उत्तम नगर के तरुण कुमार का कहना है कि पिछले 5 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, वहीं जनकपुरी बी-1 ब्लॉक के मुकेश ने दो दिन और दरियागंज के शशांक ने तीन दिन से पानी न आने की बात कही है. ईस्ट विनोद नगर के संजय यादव के मुताबिक वहां कभी पानी आता ही नहीं और आता भी है तो बेहद गंदा होता है. इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है, जहाँ आम आदमी पार्टी के नेता संजीव झा ने कनॉट प्लेस के पानी स्टॉल का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि वहां लगाए गए मटके खाली पड़े हैं और लोग प्यासे लौट रहे हैं.
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
4 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
48 mins agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
2 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
5 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
18 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
19 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines