Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी है। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की सरकार का अनुमान जताया गया है। इस बीच नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल के नतीजों पर बड़ा बयान दिया है।
पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि एग्जिट पोल सही और सटीक नहीं है। अब हम 8 तारीख का इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी की सरकार बन सकती है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी को कम आंका गया है।
आप को कम आंका गया
कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुत कमजोर आंका गया है। मुझे नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी। मैं एग्जिट पोल से भी निराश हूं। कांग्रेस को 17-18 प्रतिशत वोट मिल जाते हैं लेकिन 8 फरवरी को सब साफ हो जाएगा। बता दें कि एग्जिट पोल बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी दलों ने अपनी जीत का दावा किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे PM मोदी को गले लगाना है’; मौलाना रशीदी ने क्यों कहा कि दिल्ली चुनाव में BJP को दिया वोट?
एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत
दिल्ली में मतदान के बाद जारी हुए 11 एग्जिट पोल में से 9 में बीजेपी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। उधर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एग्जिट पोल के अनुमानों का स्वागत करते हुए कहा सभी एग्जिट पोल में बढ़त दिखाई गई है। 8 फरवरी को भाजपा को इससे अधिक सीटें मिलेंगी। आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा एग्जिट पोल ने पार्टी के प्रदर्शन को कम करके आंका है। वास्तविक परिणामों में पार्टी इन अनुमानों से कई गुना अधिक सीटें लाएगी। गुप्ता ने कहा कि पार्टी इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
ये भी पढ़ेंः Watch: दिल्ली में कैसे बदला वोटिंग पैटर्न? किसकी बन रही सरकार, जानें इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
19 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines