'मुझे PM मोदी को गले लगाना है'; मौलाना रशीदी ने क्यों कहा कि दिल्ली चुनाव में BJP को दिया वोट?

Maulana Sajid Rashidi Reaction on Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान पर मौलाना साजिद रशीदी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने खुलकर बताया कि दिल्ली चुनाव में किसे वोट दिया और क्यों?

Maulana Sajid Rashidi

Maulana Sajid Rashidi

Maulana Sajid Rashidi Rection on Voting to BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान हो गए हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों के 699 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। मतगणना 8 फरवरी दिन शनिवार को होगी। एग्जिट पोल के पूर्वानुमान भाजपा की सरकार बना रहे हैं। पब्लिक रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीच ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बयान भी सामने आ गया है। रशीदी ने ऐलान किया है कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया है और पहली बार भाजपा को वोट दिया है। ऐसा करके मुसलमानों की उस धारणा को तोड़ने की कोशिश की है, जिसमें यह माना जाता है कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देंगे या नहीं दे सकते। उन्होंने भाजपा को वोट देने की वजह पर खुलकर मीडिया से बात की।

विज्ञापन

मौलाना ने ऐसे व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि बीते दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया और भाजपा को वोट दिया है। अपना वीडियो वायरल किया, क्योंकि भाजपा के नाम पर मुसलमानों में डर पैदा किया जाता है। विपक्षी दल कहते हैं कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते हैं। मुसलमानों के मन में यह बात बिठा दी गई है कि भाजपा को हराओ नहीं तो अगर वे सत्ता में आए तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे। उस डर को मुसलमानों के मन से निकालने के लिए भाजपा को वोट दिया है।

विज्ञापन

अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों का कौन-सा हक छीना गया है? ऐसा नहीं है कि भाजपा में शामिल हो गया हूं या मैंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, मेरे खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य मुसलमानों के दिल और दिमाग से उस डर को दूर करना है। अगर मुसलमान भाजपा को वोट देते हैं तो हमारे पास सही दावा होगा और अगर वे हमारे खिलाफ कुछ करते हैं तो हम उनके खिलाफ सवाल उठा सकते हैं।

विज्ञापन

मौलाना रशीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को एक बार दिल से गले लगाना चाहता हूं। ठीक वैसे ही, जैसे उन्होंने UAE के राष्ट्रपति को गले लगाया था, चाहता हूं कि वे मुझे भी उसी तरह गले लगाएं। भाजपा भी मुसलमानों को गले लगाए। भाजपा अछूत नहीं। न ही मुसलमान कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं। उन्होंने मुस्लिम नेताओं के साथ कोई मंच साझा नहीं किया, फिर हम यहां इन पार्टियों के बंधुआ मजदूरों की तरह क्यों रहें? मैं इस गलतफहमी को तोड़ने के लिए काम कर रहा हूं कि भाजपा दुश्मन हैं। क्या यह कांग्रेस, समाजवादी पार्टी की तरह ही एक राजनीतिक पार्टी नहीं है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ