'AAP की हालत इतनी खराब नहीं होगी,' एग्जिट पोल पर संदीप दीक्षित का चौंकाने वाला बयान

Congress leader Sandeep Dikshit: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। अधिकांश एग्जिट पोल दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बता रहे हैं। इस बीच संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल के नतीजों पर चौंकाने वाला बयान दिया है।

Sandip Dixit on Delhi Elections 2025 Exit Polls

Sandip Dixit

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी है। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी की सरकार का अनुमान जताया गया है। इस बीच नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल के नतीजों पर बड़ा बयान दिया है।

पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि एग्जिट पोल सही और सटीक नहीं है। अब हम 8 तारीख का इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी की सरकार बन सकती है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी को कम आंका गया है।

Advertisment

आप को कम आंका गया

कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुत कमजोर आंका गया है। मुझे नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी। मैं एग्जिट पोल से भी निराश हूं। कांग्रेस को 17-18 प्रतिशत वोट मिल जाते हैं लेकिन 8 फरवरी को सब साफ हो जाएगा। बता दें कि एग्जिट पोल बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी दलों ने अपनी जीत का दावा किया है।

एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत

दिल्ली में मतदान के बाद जारी हुए 11 एग्जिट पोल में से 9 में बीजेपी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। उधर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एग्जिट पोल के अनुमानों का स्वागत करते हुए कहा सभी एग्जिट पोल में बढ़त दिखाई गई है। 8 फरवरी को भाजपा को इससे अधिक सीटें मिलेंगी। आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा एग्जिट पोल ने पार्टी के प्रदर्शन को कम करके आंका है। वास्तविक परिणामों में पार्टी इन अनुमानों से कई गुना अधिक सीटें लाएगी। गुप्ता ने कहा कि पार्टी इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ