---विज्ञापन---

अखिलेश यादव के BJP पर 15 आरोप; इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर पेपर लीक तक पर सवाल उठाए

Akhilesh Yadav VS BJP: अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर भाजपा को टारगेट किया और कई आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि इलेक्शन कमीशन अपनी जिम्मेदारी का पालन करेगा।

---विज्ञापन---

Akhilesh Yadav Press Conference: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने लखनऊ में अपनी समाजवादी पार्टी के ऑफिस में आज सुबह पत्रकारों को बुलाया और भाजपा को टारगेट किया। अखिलेश यादव ने भाजपा पर 15 आरोप लगाए हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर पेपर लीक तक कोई मुद्दा नहीं छोड़ा। उन्होंने भाजपा की जीत दिखाने वाले एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उम्मीद है, चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएगा। मतगणना में पारदर्शिता बरती जाएगी, चुनाव आयोग इसे लेकर प्रतिबद्धता दिखाएगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भाजपा को अपराधियों की पार्टी बताया

अखिलेश यादव ने भाजपा को अपराधियों की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि आप सवाल पूछिए कि एग्जिट पोल करने वाली संस्थाएं बीते काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ पर काम कर रही हैं या नहीं। भाजपा ने पेपर लीक करवाए। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार किया। अपने फायदे के लिए महंगाई बढ़ाई, जिसने गरीबों को और गरीब बना दिया। बैंकों के जरिए कई तरह के चार्ज लगाकर जनता की कमाई खा गए।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जाति को जाति से लड़ाया। देश को मंदी का शिकार बनाया। भाजपा ने अपने समर्थकों को मानसिक रूप से हिंसक बनाया। जिन्होंने हत्याएं की, उन्हें मंत्री बनाया। न्यायधीशों को राजनीतिक पदों का लालच दिया। किसानों की जमीनें हड़पने के लिए 3 काले कानून बनाए। जनता इस बार गांधी जी को याद कर रही है। करो या मरो की तरह आंदोलित हो चुकी है। ऐसा क्या भ्रष्टाचार रहा, जो भाजपा ने नहीं किया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अखिलेश यादव ने समझाई थी Exit Poll की क्रोनोलॉजी

बीते दिन अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करके Exit Poll की क्रोनोलॉजी समझाई थी। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सवाल उठाए थे, जिसमें भाजपा की जीत दिखाई जा रही है। अखिलेश ने एग्जिटपोल को भाजपा की साजिश बताया था। INDIA अलायंस के वर्करों, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि सभी EVM की निगरानी करें और मतगणना पर कड़ी नजर बनाए रखें।

First published on: Jun 03, 2024 11:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola