हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Encounter: दिल्ली में चुनाव से पहले एनकाउंटर, SHO को छूती हुई निकली गोली

Delhi Encounter: दिल्ली में इस समय चुनावी माहौल बना हुआ है। 5 फरवरी को मतदान होना है, जिससे पहले दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें SHO घायल हो गए।

विज्ञापन
File Photo

Delhi Encounter: दिल्ली में चुनाव से एक दिन पहले बाहरी दिल्ली के भलस्वा इलाके में दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इलाके की एक बिल्डिंग में यह सभी बदमाश छिपे हुए थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। SHO से बचने के लिए एक बदमाश ने हथियार की बट से उन पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने 3 से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

हथियार से लैस थे बदमाश

दिल्ली में चुनाव से पहले हर तरफ सिक्योरिटी को लेकर सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच रानी बाग थाना पुलिस को कुछ लुटेरों के भलस्वा की बिल्डिंग में होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। हालांकि हथियारों से लैस बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली SHO को छूती हुई निकल गई। इसके बाद भी उन्होंने एक बदमाश को मजबूती से पकड़े रखा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली CM Atishi के खिलाफ FIR, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर भी कार्रवाई; जानें दोनों पर क्या लगे आरोप?

विज्ञापन

SHO हुए घायल

जिस बदमाश को एसएचओ ने पकड़ा हुआ था, उसने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने के लिए उन पर बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। यह घटना आज सुबह 4 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान 3 से 4 बदमाश पकड़े गए हैं। हालांकि अभी पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सब बदमाश किस गैंग से जुड़े हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

दिल्ली में चुनाव को लेकर सिक्योरिटी

यह एनकाउंटर ऐसी स्थिति में हुआ है, जब दिल्ली में चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमें 220 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा 25 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान और 9 हजार होम गार्ड तैनात किए गए हैं। आज रात से ही दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे। इसके अलावा कुल 13 हजार 766 पोलिंग बूथ हैं, जिनमें से 3100 से ज्यादा क्रिटिकल बूथ हैं, उसपर भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 4 दिन नहीं मिलेगी शराब, जानिए कब से कब तक रहेगा बैन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola