दिल्ली-NCR में 4 दिन नहीं मिलेगी शराब, जानिए कब से कब तक रहेगा बैन?

Delhi Election 2025 Liquor Ban: दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली में 4 दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दूसरे राज्यों के लिए भी निर्दश जारी किए हैं।

Delhi Election 2025 Liquor Ban

Photo Credit- Meta AI

Delhi Election 2025 Liquor Ban: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। अब कल यानी 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिसको देखते हुए कई नियम लागू किए गए हैं। जिसमें से एक 4 दिन शराब बैन का नियम भी है। चुनाव के चलते दिल्ली में 4 दिनों तक शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। वहीं, चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं। जानिए यह पाबंदी कहां और कब तक लागू रहेगी?

विज्ञापन

4 दिन नहीं मिलेगी शराब

विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली में 4 दिनों के लिए शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे इलाकों में भी शराब की दुकानें बंद करने का ऐलान किया गया है। यानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी अगले 4 दिनों तक शराब नहीं मिल सकेगी। यह नियम 3 फरवरी की शाम से लागू किया गया है, जो 4 और 5 तक जारी रहेगा। इन दिनों में होटल, रेस्टोरोंट के अलावा किसी बार में भी शराब नहीं मिल पाएगी। वहीं, 8 फरवरी को वोटों की काउंटिंग के दौरान भी दिल्ली में ड्राई डे का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)


दिल्ली आबकारी आयुक्त के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 5 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद शाम को शराब की दुकानें खोली जाएंगी। अगर इससे पहले किसी ने शराब बेचकर नियम तोड़ा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार थम गया है। अब 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को किया जाएगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के अलावा AIMIM ने भी जीत के लिए जमकर प्रचार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ