हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Elections Result : बीजेपी की इन महिलाओं ने AAP के उम्मीदवारों को दी पटखनी, एक का नाम पहलवान!

Delhi Elections Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की। भाजपा की चार महिला उम्मीदवारों ने भी कमल खिलाया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो महिला प्रत्याशी?

विज्ञापन
बीजेपी की इन महिला नेताओं ने AAP के उम्मीदवारों को हराया।

Delhi Elections Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद कमल खिला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर दिया। बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा की इस जीत में महिलाओं का अहम योगदान है। बीजेपी की 4 महिला नेताओं ने आप के उम्मीदवरों की करारी शिकस्त दी है।

शालीमार बाग से बीजेपी महिला उम्मीदवार जीती

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा की रेखा गुप्ता को बंपर जीत मिली। रेखा गुप्ता ने 29595 वोटों से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बंदना कुमारी को करारी शिकस्त दी। रेखा गुप्ता को 68200 वोट तो बंदना कुमारी को 38605 वोट मिले। तीसरे नंबर कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन रहे, जिन्हें सिर्फ 4892 मत मिले।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Delhi Elections Result : BJP की जीत में RSS का रोल! इस रणनीति ने जिताया दिल्ली का रण

वजीरपुर से पूनम शर्मा ने खिलाया कमल

विज्ञापन

वजीरपुर सीट पर भगवा लहराया। भाजपा की पूनम शर्मा ने आप के राजेश गुप्ता को 11425 वोटों से मात दी। पूनम शर्मा को 54721 वोट मिले, जबकि आप के राजेश गुप्ता ने 43296 मत प्राप्त किए। तीसरे नंबर रहीं कांग्रेस की रागिनी नायक को सिर्फ 6348 वोट मिले।

नीलम पहलवान ने जीता नजफगढ़ का रण

विज्ञापन

दिल्ली में नीलम पहलवान उम्मीदवार ने भी चुनाव जीता। नीलम पहलवान ने नजफगढ़ सीट आप के तरुण कुमार को 29009 वोटों के अंतर से हराया। जहां नीलम पहलवान ने 101708 वोट हासिल किए तो वहीं आप के तरुण कुमार को 72699 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहीं सुषमा देवी यादव ने सिर्फ 2902 वोट प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें : ‘जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते’, अरविंद केजरीवाल पर बरसे सीएम नायब सैनी

विज्ञापन

बीजेपी की शिखा रॉय ने सौरभ भारद्वाज को दी शिकस्त

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। आप के सौरभ भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी की प्रत्याशी शिखा रॉय ने उन्हें 3188 वोटों के अंदर से हराया। शिखा रॉय को 49594 और सौरभ भारद्वाज को 46406 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे गर्वित सिंघवी को सिर्फ 6711 मत मिले।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola