---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते’, अरविंद केजरीवाल पर बरसे सीएम नायब सैनी

Delhi Assembly Elections Result 2025 : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में बंपर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई। इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Elections Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली। राजधानी में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली चुनाव के बीच यमुना का मुद्दा जोरशोर से छाया रहा है। आम आदमी पार्टी की हार के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वे हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते।

CM सैनी ने जीत की दी बधाई

---विज्ञापन---

सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन दिल्ली की महान जनता का अभिनंदन, जिसने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया और दिल्ली में कमल खिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र के कुशल नेतृत्व, सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर पक्की मुहर लगा दी। भाजपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी।

यह भी पढ़ें : Delhi Elections Result : BJP की जीत में RSS का रोल! इस रणनीति ने जिताया दिल्ली का रण

---विज्ञापन---

केजरीवाल पर बरसे सीएम नायब सैनी

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया। वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते। सीएम सैनी ने कहा कि सभी कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और समर्पण भाव से दिल्ली में इस विजय के लिए काम किया है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi Elections Result: नतीजों में BJP की बल्ले-बल्ले, सहयोगी नीतीश-चिराग चुनाव हारे

First published on: Feb 08, 2025 04:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola