Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में 3 दिन शेष है। इस बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। प्रियंका ने चांदनी चौक की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपये प्रचार में लगाए। उन्होंने कहा जब इतने पैसे केजरीवाल ने खर्च किए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे।
प्रियंका यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा आप लोग दिखावे और टीवी के विज्ञापन पर मत जाओ। ये लोग अपना स्वार्थ साध रहे हैं। आप देखिए कि आपके जीवन में तरक्की आई कि नहीं। सड़कें बनी की नहीं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र और दिल्ली में हजारों पद खाली हैं। भाजपा के राज में रोजगार लगातार घट रहा है। ये लोग नेहरू जी को गाली देते हैं, लेकिन उनके पास विजन था। उनके विजन के कारण ही आज देश के हालात बांग्लादेश और श्रीलंका से अलग है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections: 8 विधायकों के AAP छोड़ने का दिल्ली चुनाव पर कितना पड़ेगा असर?
देश का पैसा अरबपतियों को देना है- राहुल गांधी
वहीं राहुल गांधी ने दिल्ली के सदर बाजार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना है। वे आपको थोड़ा देंगे और थोड़ा टैक्स माफ करेंगे। आज के बजट का लक्ष्य यह है कि देश का पैसा 20-25 अरबपतियों को देना है। राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भारत में पिछड़ा वर्ग के 50 प्रतिशत लोग है, 15 प्रतिशत दलित और 8 प्रतिशत आदिवासी हैं। आज निजी हाॅस्पिटलों, काॅलेजों, बड़ी कंपनियों के मालिकों और जजों की लिस्ट निकालें। लिस्ट में पिछड़ा, दलित, आदिवासी और सामान्य वर्ग से बहुत कम लोग हैं। इनमें चुने हुए लोग, मोदी जी के मित्र हैं।
बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार में 3 दिन बचे हैं। ऐसे में तीनों ही दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
ये भी पढ़ेंः Delhi चुनाव से पहले Budget 2025 में BJP ने ‘मिडिल क्लास’ पर खेला बड़ा दांव, क्या केजरीवाल होंगे ‘चित’
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
10 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
13 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
14 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
19 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
19 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
21 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines