Delhi चुनाव से पहले Budget 2025 में BJP ने 'मिडिल क्लास' पर खेला बड़ा दांव, क्या केजरीवाल होंगे 'चित'

Union Budget 2025: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से सालाना आय पर इनकम टैक्स छूट 7 से 10 लाख करने की मांग की थी।

Arvind Kejriwal

Union Budget 2025 : बजट 2025 में BJP ने ‘मिडिल क्लास’ को लेकर बड़ा दांव खेला है। दरअसल, 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। हाल ही में आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से सालाना आय पर इनकम टैक्स छूट 7 से 10 लाख करने की बड़ी मांग की थी। जबकि केंद्र सरकार ने दस की बजाए 12 लाख तक की सालाना आय पर टैक्स छूट का ऐलान किया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।

विज्ञापन

सरकार बनी तो हम मिडिल क्लास को टैक्स से राहत देने का काम करेंगे

केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अगर चौथी बार हमारी सरकार बनी तो हम ‘मिडिल क्लास’ को टैक्स से राहत देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि ‘मिडिल क्लास’ परेशान है। इस क्लास में आने वाले लोगों पर टैक्स का बोझ है। उन्होंने आगे कहा था कि ‘मिडिल क्लास’ का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो टैक्स स्लैब के बीच में पिसकर रह गया है। ये क्लास न इधर का है, न उधर का है, पूर्व सीएम का कहना कोई भी पार्टी आज ‘मिडिल क्लास’ के हित की बात करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

बजट 2025 के अनुसार किसे देना होगा टैक्स?

  • 0-12 लाख तक कोई टैक्स नहीं
  •  12-15 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
  •  15-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
  • 20-25 लाख तक 25प्रतिशत टैक्स
  •  25 लाख से ज्यादा पर 30 प्रतिशत टैक्स

ये भी पढ़ें: Budget में New Tax Slab का ऐलान, कितनी इनकम पर लगेगा कितना टैक्स, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ