Delhi Election Congress party Claim victory in 12 Seat: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग में बस कुछ घंटे ही रह गए हैं। आज शाम 5 बजे यहां प्रचार बंद हो गया है। ऐसे में दिल्ली की जनता का क्या मूड है? ये तो 8 फरवरी मतगणना के बाद ही पता चलेगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने यहां की एक दर्जन सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है।
दरअसल, चुनावों की तारीखों से पहले हर दल की अपनी लाइन और उसकी दिशा कि वह किस ओर जाएगी या जा सकती है तय करता है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का दावा है कि वह इस बार राजधानी में अपने खोए मत को वापस हासिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि राजधानी की 12 सीटों पर पार्टी को लोगों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।
प्रचार के दौरान मिला लोगों का समर्थन, अगर ऐसे ही बना रहा जनता का मूड तो मिलेगी जीत
दिल्ली में आप, बीजेपी और कांग्रेस तीनों अपनी जोर आजमाइश में लगी हुई हैं। कांग्रेस के अनुसार वह इस विधानसभा चुनाव में अपने खोए हुए वजूद को पाने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस का दावा है कि नतीजों में उन्हें करीब 8 से 12 सीट पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का समर्थन मिला है, अगर जनता का मूड सही रहा तो इन सीटों पर उनकी जीत तय है।
राहुल गांधी की रैली ने इन सीटों पर बदला लोगों का रुख
कांग्रेस के अनुसार बादली, मादीपुर, कस्तूरबा नगर, ओखला, नांगलोई जाट, बल्लीमारान, चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस का कद बढ़ा है। इसकी मुख्य वजह एक तो कांग्रेस का ग्राउंड पर कैंपियन और दूसरा राहुल गांधी की अचानक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जनता से मिलना और रैली है। बहरहाल, 5 फरवरी को दिल्ली के 1.55 करोड़ मतदाता तय करेंगे की दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी?
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
26 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines