---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Election: दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का शोर, 5 फरवरी को 1.55 करोड़ वोटर्स करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Delhi Election 2025: दिल्ली में कई दिनों से चल रहा राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार अभियान सोमवार शाम 6 बजे से थम गया। अब दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

---विज्ञापन---

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, जिसकी मतगणना 8 फरवरी को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिल्ली के चुनावी रण में कुल 699 उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी जोर-शोर से जुटे रहे। दिल्ली में चुनावी शोर 3 फरवरी को शाम 5 बजे से थम गया। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। बता दें कि मतदान के लिए 2696 मतदान स्थलों पर 13,766 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार केंद्र स्थापित करेंगे।

27 साल बाद सत्ता में आने की चाहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल से सत्ता हासिल करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में कुल 22 रोड शो और रैलियां की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “जनता का मूड बता रहा है कि 5 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है…मैं बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के लिए बहुत समय दिया।”

---विज्ञापन---

फिर से सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश में AAP

पिछले दो चुनावों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा बनाया हुआ है और फिर से सत्ता हासिल करने के लिए इस बार भी AAP के वरिष्ट नेताओं ने चुनाव-प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। वहीं 15 साल सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। हालांकि, इस बार कांग्रेस पिछले दो बार का सूखा खत्म करने के लिए पूरी कोशिश करती नजर आई।

---विज्ञापन---

दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या

दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.73 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, थर्ड जेंडर के 1,261 मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। दिल्ली चुनाव में 13,033 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 70-70 केंद्र शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की व्यवस्था

दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए 150 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात करने की योजना बनाई है।

First published on: Feb 03, 2025 06:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola