---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Election: खोए वजूद को पाने की जुगत में कांग्रेस, इन 12 सीटों पर पलड़ा भारी

Delhi Election: दिल्ली में चुनावी घमासान मचा हुआ है और 5 फरवरी को यहां वोटिंग होनी है। इस बार जनता का कांग्रेस को लेकर क्या मूड है जानिए।

---विज्ञापन---

Delhi Election Congress party Claim victory in 12 Seat: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग में बस कुछ घंटे ही रह गए हैं। आज शाम 5 बजे यहां प्रचार बंद हो गया है। ऐसे में दिल्ली की जनता का क्या मूड है? ये तो 8 फरवरी मतगणना के बाद ही पता चलेगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने यहां की एक दर्जन सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है।

दरअसल, चुनावों की तारीखों से पहले हर दल की अपनी लाइन और उसकी दिशा कि वह किस ओर जाएगी या जा सकती है तय करता है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का दावा है कि वह इस बार राजधानी में अपने खोए मत को वापस हासिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि राजधानी की 12 सीटों पर पार्टी को लोगों का  जोरदार समर्थन मिल रहा है।

---विज्ञापन---

प्रचार के दौरान मिला लोगों का समर्थन, अगर ऐसे ही बना रहा जनता का मूड तो मिलेगी जीत

दिल्ली में आप, बीजेपी और कांग्रेस तीनों अपनी जोर आजमाइश में लगी हुई हैं। कांग्रेस के अनुसार वह इस विधानसभा चुनाव में अपने खोए हुए वजूद को पाने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस का दावा है कि नतीजों में उन्हें करीब 8 से 12 सीट पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का समर्थन मिला है, अगर  जनता का  मूड सही रहा तो इन सीटों पर उनकी जीत तय है।

राहुल गांधी की रैली ने इन सीटों पर बदला लोगों का रुख

कांग्रेस के अनुसार  बादली, मादीपुर, कस्तूरबा नगर, ओखला, नांगलोई जाट, बल्लीमारान, चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस का कद बढ़ा है। इसकी मुख्य वजह एक तो कांग्रेस का ग्राउंड पर कैंपियन और दूसरा राहुल गांधी की अचानक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जनता से मिलना और रैली है। बहरहाल, 5 फरवरी को दिल्ली के 1.55 करोड़ मतदाता तय करेंगे की दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनेगी?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Delhi Election: दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का शोर, 5 फरवरी को 1.55 करोड़ वोटर्स करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

First published on: Feb 03, 2025 06:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola