Delhi Election 2025 Liquor Ban: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। अब कल यानी 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिसको देखते हुए कई नियम लागू किए गए हैं। जिसमें से एक 4 दिन शराब बैन का नियम भी है। चुनाव के चलते दिल्ली में 4 दिनों तक शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। वहीं, चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं। जानिए यह पाबंदी कहां और कब तक लागू रहेगी?
4 दिन नहीं मिलेगी शराब
विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली में 4 दिनों के लिए शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे इलाकों में भी शराब की दुकानें बंद करने का ऐलान किया गया है। यानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी अगले 4 दिनों तक शराब नहीं मिल सकेगी। यह नियम 3 फरवरी की शाम से लागू किया गया है, जो 4 और 5 तक जारी रहेगा। इन दिनों में होटल, रेस्टोरोंट के अलावा किसी बार में भी शराब नहीं मिल पाएगी। वहीं, 8 फरवरी को वोटों की काउंटिंग के दौरान भी दिल्ली में ड्राई डे का ऐलान किया गया है।
दिल्ली आबकारी आयुक्त के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 5 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद शाम को शराब की दुकानें खोली जाएंगी। अगर इससे पहले किसी ने शराब बेचकर नियम तोड़ा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार थम गया है। अब 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को किया जाएगा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के अलावा AIMIM ने भी जीत के लिए जमकर प्रचार किया है।
ये भी पढ़ें: Watch: ‘दिल्ली में पुलिस का गुंडा राज’, AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट पर बोलीं सीएम आतिशी
संबंधित खबरें
JNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
22 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
7 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines