Watch: 'दिल्ली में पुलिस का गुंडा राज', AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट पर बोलीं सीएम आतिशी

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से मारपीट का वीडियो शेयर किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाए।

delhi assembly election 2025

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का असर देखने को मिल रहा है। हर पार्टी ने अपने उम्मीदवार के लिए जोरों शोरों से प्रचार किया। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा, जिसकी वजह से 3 फरवरी को चुनाव प्रचार थम गया है। इसी बीच कालका जी विधानसभा में देर रात हंगामा हुआ। आप कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दिल्ली की सीएम ने एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस पर इल्जाम लगाया है।

विज्ञापन

सीएम ने शेयर किया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, कालकाजी में रमेश बिधूड़ी के बेटे और भतीजों ने आप कार्यकर्ताओं से की मारपीट की। जिसकी जानकारी सीएम आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा कि पुलिस वालों ने अभी तक तुगलकाबाद गांव वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस घटना का जिस लोकल लड़के ने वीडियो बनाया था, पुलिस ने उसको मारते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अब उस वीडियो बनाने वाले को थाने के अंदर पीटा जा रहा है।

विज्ञापन


आतिशी ने लिखा कि जो लड़का वीडियो बना रहा था उसको पुलिस मारती हुई ले गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उसको लात मार रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नियम तोड़ा उनपर एक्शन नहीं लिया गया, लेकिन वीडियो बनाने वाले पर एक्शन लिया गया है। सीएम ने इसे पुलिस के गुंडा राज का खुला खेल बताया।

विज्ञापन

इसके पहले ही सीएम आतिशी ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि रमेश बिधूड़ी जी का एक और भतीजा है, जिसका नाम अनुज बिधूड़ी (सेठी) है। यह आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ कालकाजी में घूम रहा है। इलेक्शन कमीशन की टीम यहां मौजूद है, उम्मीद है कि एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ