Delhi Election 2025 CM House Controversy: दिल्ली चुनाव के बीच राजधानी की सड़कों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जिस सीएम आवास को बीजेपी बार-बार शीशमहल का नाम दे रही है, उसी शीशमहल के सामने अब दिल्ली पुलिस खड़ी है। बीजेपी ने दिल्ली के सीएम आवास को भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया है। इसी बीच जब AAP सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास पहुंचे, तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया।
शीशमहल के बाद राजमहल देखेंगे- संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने आज सुबह ही सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया था। संजय सिंह का कहना था कि बीजेपी सीएम आवास को शीशमहल कहती है। वहीं प्रधानमंत्री आवास भी किसी राजमहल से कम नहीं है। इसलिए आज हम सभी को शीशमहल दिखाएं और शीशमहल देखने के बाद हम राजमहल देखने भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास
दिल्ली पुलिस ने रोका
संजय सिंह ने बीजेपी को चुनौती दी है कि वो 2700 करोड़ रुपए में बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलीशान राजमहल को भी दिखाएं। इसी कड़ी में संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास पहुंचे। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने दोनों नेताओं को बाहर रोक रखा है।
सौरभ भारद्वाज ने दिया बयान
CM आवास के बाहर संजय सिंह की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हो गई। वहीं जब लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तो संजय सिंह CM आवास के बाहर की धरना देने बैठ गए। AAP नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बीजेपी हर दिन नए फोटो और वीडियो जारी कर देती है। आज हम यहां मीडिया को सबकुछ दिखाने आए हैं। अब बीजेपी भाग रही है। 3 लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई है। पानी के कंटेनर भी यहां मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने रैली में किया था जिक्र
बता दें कि दिल्ली चुनाव नजदीक आने के साथ ही सीएम आवास एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में अपनी रैली के दौरान सीएम आवास को शीशमहल कहकर संबोधित किया था। वहीं अब AAP ने भी बीजेपी पर पलटवार करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू, जानें किन-किन चीजों पर रहेंगी पाबंदियां
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines