Anil Vij Mocks AAP Complaints Predicts Defeat: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा मतदान 24.87 प्रतिशत मतदान नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ है। इस सीट से बीजेपी के मनोज तिवारी सांसद हैं। इस बीच हरियाणा के मंत्री अनिज विज ने बड़ा बयान दिया है। विज ने कहा कि 8 तारीख बीजेपी के लिए शुभ है। हरियाणा में भी 8 तारीख को कमल खिला था, दिल्ली में भी 8 तारीख को कमल खिलेगा।
विज ने कहा कि चुनाव में जो रोता है वो खोता है। ये आप पार्टी इस बार चुनाव में कदम-कदम पर रो रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी जिस प्रकार से शिकायतें कर रही है वह 100 प्रतिशत चुनाव हारेगी। केजरीवाल का लटका हुआ चेहरा बता रहा है कि वो हार चुके हैं। वहीं हरियाणा में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर विज ने कहा कोई भी कानून के तहत कार्रवाई कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections 2025 Voting : मतदान केंद्र पहुंचे ये VVIP, जानें किसने कहां डाला वोट
हरियाणा के मंत्री आगामी निकाय चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। चारों ओर बीजेपी ही बीजेपी है। हमारे सामने कोई पार्टी चुनाव में नहीं टिक पाएगी।
आप के दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर
बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। दिल्ली में अब तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एलजी वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी वोट डाले चुके हैं। इस बीच आप के दो उम्मीदवारों दिनेश मोहनिया और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ेंःमहाकुंभ में PM मोदी…दिल्ली-मिल्कीपुर में वोटिंग के दौरान संगम में स्नान कोई संयोग या फिर प्रयोग?
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines