Delhi BMW Car Accident: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हाल ही में BMW कार का भीषण हादसे का शिकार हो गई थी. इस दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव और हरि नगर निवासी नवजोत सिंह (56 साल) की मृत्यु हो गई. वहीं उनकी पत्नी संदीप कौर जो पीछे बैठी थीं, गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका इलाज अभी भी जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान BMW कार गगनप्रीत चला रही थी जिसमें कुल 5 लोग सवार थे. बता दें कि आगे की सीट पर 6 साल की बेटी बैठी थी, पीछे पति, 4 साल का बेटा और मेड बैठी थी.
नवजोत की बाइक बस से टकराई?
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के पास CCTV है जिसमें साफ दिख रहा है कि BMW कार पहले डिवाइडर से टकराई, जिससे BMW पलट गई और जैसे ही BMW पलटी तभी पास से गुजर रहे नवजोत की बाइक चपेट में आ गयी और नवजोत पास से गुजर रही बस से टकरा गए. वहीं, आरोपी गगनप्रीत ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वो अपनी घायल बेटी को छोड़ कर नवजोत और उसकी पत्नी को बचाने के लिए ECO कार में गई.
घायलों को 19 किमी. दूर क्यों ले जाया गया?
गगनप्रीत ने आगे बताया कि वह घायल हुए नवजोत और उनकी पत्नी को मुखर्जी नगर अस्पताल में इसलिए लेकर गयी क्योंकि कोविड में उनकी बेटी वहां एडमिट हुई थी, तब किसी अस्पताल ने उनकी बेटी को एडमिट नहीं किया था और उस वक्त उनकी बेटी का इलाज उसी अस्पताल में हुआ था.
यह भी पढ़ें- Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत को टक्कर मारने वाली गगनप्रीत गिरफ्तार, FIR में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे
कब हुई थी दुर्घटना?
बता दें कि यह दुर्घटना रविवार 14 सितंबर को दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच धौला कुआं के पास हुई, जब एक महिला द्वारा चलाई जा रही लग्जरी कार, दंपति के दोपहिया वाहन से टकरा गई और फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति बाइक से उछलकर दाईं ओर चलती बस के नीचे आ गए. पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को तीन कॉल की गईं. पुलिस ने आगे कहा, “कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी पड़ी थी और एक मोटरसाइकिल मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास खड़ी थी.” महिला चालक गगन प्रीत मक्कड़ और उनके पति परीक्षित मक्कड़ ने इसके बाद एक टैक्सी बुलाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 52 वर्षीय मक्कड़ ने दम तोड़ दिया.
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
19 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines