हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में शुरू होगी 'देवी बस सर्विस', बढ़ेगी लोकल कनेक्टिविटी, मोहल्लों से जुड़ेंगे मेट्रो स्टेशन

ये देवी बसें ऐसे रूट्स पर चलेंगी, जिससे मुख्य सड़कों और मेट्रो स्टेशनों को मोहल्लों से जोड़ा जा सके। इनमें सफर करने वाले लोग आसानी से अपने घरों से मेट्रो और ऑफिस तक का सफर कर पाएंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को बेहतर और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नया कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने 22 अप्रैल से एक नई मोहल्ला इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVI (Delhi Electric Vehicle Interchanges) शुरू करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेवा के तहत शुरुआती चरण में 255 छोटी इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर चलाई जाएंगी। इन बसों को चलाने का उद्देश्य लोकल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। जानिए इन बसों का किराया कितना रहेगा?

कब से शुरू होगी सेवा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘दिल्ली सरकार 22 अप्रैल को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज (DEVI) के नाम से पड़ोस में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर सकती है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा पहले मोहल्ला बस सेवा के नाम से जानी जाने वाली इस सेवा से दिल्ली में अंतिम मील तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि ‘शुरुआत में नौ मीटर वाली 255 बसें सेवा में लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का दामाद कौन? जिनकी शादी में नाचते दिखे मुख्यमंत्री

विज्ञापन

आपको बता दें कि AAP सरकार में मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए, जिन्हें नई सरकार आरोग्य मंदिर के रूप में फिर से बना रही है। वहीं, मोहल्ला बसों को देवी बसों के रूप में लॉन्च किया जाएगा।

किन रूट्स पर चलेंगी बसें?

अधिकारियों ने बताया कि बसों का पहला जत्था गाजीपुर, नांगलोई और ईस्ट विनोद नगर डिपो से संचालित होगा। ये बसें दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के प्रमुख बस मार्गों और मेट्रो स्टेशनों के लिए फीडर के रूप में काम करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस से 12 किलोमीटर का रास्ता तय करने की उम्मीद है। वहीं, हर डिपो में ऐसी 100 बसें रखी जा सकती हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए फ्री होगी बस सेवा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहल्ला बस योजना के तहत प्रस्तावित किराए में अभी किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें 10 रुपये, 15 रुपये, 20 रुपये और 25 रुपये के टिकट लिए जा सकते हैं। अधिकारियों ने ये भी बताया कि महिलाएं इस बस में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के 110 अस्पतालों को रेखा गुप्ता सरकार का नोटिस, दिया ये आदेश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola