Delhi Development Authority Launch Biggest Housing Scheme Next Month: जिन लोगों का देश की राजधानी दिल्ली में खुद के घर का सपना है तो उनके लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपनी अब तक की सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम लेकर आ रहा है। डीडीए दिवाली से पहले नवंबर में लोगों को अपने घर का बड़ा तोहफा दे सकता है। इतना ही नहीं इस हाउसिंग योजना की ढेरों खासियतें भी हैं।
सभी कैटेगरी के हैं फ्लैट
जानकारी के मुताबिक दिल्ली विकास प्राधिकरण की ये योजना नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी। डीडीए की मानें तो ये अब तक की सबसे बड़ी यानी करीब 36 हजार से ज्यादा फ्लैटों की योजना है। दावा किया जा रहा है कि इससे पहले डीडीए ने इतनी बड़ी संख्या में फ्लैटों की योजना कभी पेश नहीं की है। इस योजना में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बड़ी श्रेणियां हैं। इतना ही नहीं, डीडीए की योजना में पहली दफा पेंट हाउस और सुपर एचआईजी परलैट भी हैं।
यह भी पढ़ेंः धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं गोल्ड, पर नहीं है बजट? तो अपनाएं ये सस्ता तरीका
कीमतों पर हो रहा है विचार
डीडीए की ओर से बताया गया है कि उनकी ये आवासीय योजनाएं द्वारका, नरेला और लोकनायक पुरम में स्थित हैं। फ्लैट पूरी तरह से बनकर तैयार हैं। अब इनकी कीमतों को लेकर मंथन जारी है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द कीमतें निर्धारित हो जाएंगी, जिसके बाद फ्लैटों के आवंटन का काम शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार, पेंट हाउस की कीमत 4 से 5 जबकि सुपर एचआईजी फ्लैटों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये तक हो सकती है। हालांकि अभी स्थिति साफ नहीं है।
यह भी पढ़ेंः अयोध्या के राम मंदिर को लेकर ताजा अपडेट, अब विदेशी भी दे सकेंगे दान, सरकार ने मिली मंजूरी
फ्लैट और टावरों की ये हैं खासियतें
खासियतों की बात करें तो सभी इमारतों (टावरों) को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाया गया है। लिहाजा यहां रहने वालों को सोलर हीटिंग, ऑर्गेनिक वेस्ट डिस्पोजल और बिजली की कम से कम खपत का लाभ मिलेगा। इसके अलावा फ्लैटों में रहने वाले लोगों को गोल्फ कोर्स का नजारा भी देखने को मिलेगा। द्वारका के लोगों को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहद नजदीक होने का भी फायदा मिलेगा। डीडीए के अधिकारियों को भी उम्मीद है कि एयरपोर्ट के पास होने से लोग योजना के प्रति आकर्षित होंगे।
इस आधार पर होगा फ्लैटों का आवंटन
डीडीए के उपाध्यक्ष सुभाशीष पांडा ने मीडिया को बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण के इतिहास में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ फ्लैटों की स्कीम लॉन्च की गई है। उन्होंने बताया कि सभी श्रेणियों के फ्लैटों की कीमतों पर मंथन किया जा रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में डीडीए इस योजना को लॉन्च करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ और ड्रॉ के आधार पर की जाएगी।
कहां कितने फ्लैट
- द्वारकाः- 3462
- नरेलाः- 31200
- लोकनायक पुरमः- 871
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines