Delhi News: दिल्ली में स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के लिए अब डीडीए ने 10 हजार नए फ्लैटों का निर्माण करवाने का फैसला लिया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने इसके लिए एक निजी फर्म के साथ भी करार किया है। निजी फर्म को ट्रांजेक्शन एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फर्म डीडीए की 10 पुनर्वास योजनाओं का आकलन करेगी। डीडीए की पूरी योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें:‘रेपिस्ट और लुटेरा था अकबर, मीना बाजार से…’, राजस्थान विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
दिल्ली में डीडीए ने स्लम बस्तियों के जीर्णोद्धार को लेकर काम शुरू किया है। इससे पहले दिल्ली के अशोक विहार इलाके में स्लम एरिया के लोगों के लिए फ्लैट बनाए जा चुके हैं। डीडीए लगातार जेजे क्लस्टर में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। अब दूसरी झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए फ्लैट बनाने को लेकर डीडीए ने प्रोजेक्ट तैयार किया है।
7 महीने में आकलन करेगी फर्म
डीडीए की ओर से मूल्यांकन और डेवलपर्स की भागीदारी को लेकर संबंधित निजी फर्म को एग्रीमेंट लेटर जारी भी किया जा चुका है। डीडीए ने जो 10 परियोजनाएं बनाई हैं, उनमें दिल्ली के विभिन्न इलाकों के 19 जेजे क्लस्टर शामिल किए गए हैं। इनमें लगभग 26438 घर आते हैं। इसके आकलन के लिए डीडीए ने संबंधित फर्म को 7 महीने का समय दिया है। तीन प्रोजेक्टों की बात करें तो इनमें लगभग 10 हजार घर शामिल हैं। एक-एक प्रोजेक्ट कालकाजी, दिलशाद गार्डन, शालीमार बाग और पीतमपुरा से जुड़ा है।
350 बस्तियां डीडीए की जमीन पर
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में लगभग 675 बस्तियां ऐसी हैं, जो जेजे क्लस्टर की जमीन पर हैं। इनमें 350 की जमीन डीडीए के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। पिछले साल नवंबर में एक बैठक एलजी वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में डीडीए की झुग्गी बस्ती एवं पुनर्वास नीति में बदलाव को मंजूरी दी गई थी। डीडीए के एक बयान के अनुसार नीति में बदलाव 100 फीसदी लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए लाया गया था। इसके तहत स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को घर उपलब्ध करवाया जाना है।
यह भी पढ़ें:Himani Murder: ‘सिर्फ दोस्त थे, सचिन से कोई अफेयर नहीं…’; हिमानी नरवाल हत्या मामले में नया ट्विस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
50 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
7 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
23 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines