Delhi: महरौली में अतिक्रमण के खिलाफ DDA का अभियान चौथे दिन भी जारी, लोगों बोले- यह तो गुंडागर्दी है

Delhi Development Authority, DDA, Delhi News, Encroachment In Delhi, Mehrauli, Encroachment Mehrauli, Arvind Kejriwal Government, Delhi Government, AAP, Aam Admi Party, DDA vs AAP

दिल्ली पुलिस की मदद से 10 फरवरी को डीडीए ने सरकारी भूमि पर अनधिकृत अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया था।

Delhi: दिल्ली के महरौली में विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने सोमवार को लगातार चौथे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। वहीं, इसका विरोध भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने डीडीए के अधिकारियों से एक घंटे कार्रवाई रोकने के लिए कहा। बताया कि तब तक स्थगन आदेश आ जाएगा। लेकिन वे इंतजार करने के लिए तैयार नहीं हुए। यह अफसरों की गुंडागर्दी है।

विज्ञापन

बता दें कि महरौली पुरातत्व पार्क स्थित लाडो सराय गांव में दिल्ली पुलिस की मदद से 10 फरवरी को डीडीए ने सरकारी भूमि पर अनधिकृत अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 9 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1625055242969837569?s=20&t=LvkdtrnRyqX-kOtAm_5LhA

अभियान पर दिल्ली सरकार और डीडीए के बीच घमासान

अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर दिल्ली सरकार और डीडीए के बीच घमासान जारी है। शनिवार को अरविंद केजरीवाल सरकार ने डीडीए को महरौली में अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोकने के लिए कहा था। साथ ही क्षेत्र के नए सिरे से सीमांकन कराने की घोषणा की थी। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा था कि नए सिरे से सीमांकन न होने तक वहां रहने वाले लोगों को हटाया नहीं जा सकता है। लेकिन अभियान जारी रहा।

विज्ञापन

मंत्री का कहना है कि लोगों को अंधेरे में रखकर और उन्हें कोई नोटिस दिए बिना डीडीए ने सीमांकन किया था। उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण) को भूमि का नए सिरे से सीमांकन करने और इसके बारे में डीडीए को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है।

अफसर बोले- दिसंबर महीने में जारी हुआ था नोटिस

वहीं डीडीए अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल दिसंबर में नोटिस जारी किया गया था। कुछ लोगों ने अवैध तरीके से 5-6 मंजिला मकान बना लिए हैं।

विज्ञापन

डीडीए के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को महरौली पुरातत्व पार्क क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान लगभग 1,200 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। दक्षिण दिल्ली के पुरातत्व पार्क में एक महीने बाद जी20 की बैठक होनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ