WPL Auction 2023: विश्वकप विजेता शेफाली वर्मा मालामाल, दिल्ली ने लगाई करोड़ों की बोली

shafali verma sold was by delhi capitals for rs 2 crore

shafali verma sold was by delhi capitals for rs 2 crore

WPL Auction 2023: भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान शेफाली वर्मा पर भी बड़ी बोली लगी है। भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने वाली शेफाली वर्मा मालामाल हो गई हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। बता हैं कि वह टीम इंडिया शानदार बल्लेबाज मानी जाती हैं।

विज्ञापन

दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा 

दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह दो करोड़ में खरीदे जाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। शेफाली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में अंडर-19 विश्वकप में टीम इंडिया का नेतृत्व किया था, जहां भारतीय टीम को फाइनल में जीत मिली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

शेफाली वर्मा का करियर

शेफाली वर्मा ने अब तक 52 टी-20 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 24.78 की एवरेज से 1264 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा शेफाली ने 21 वनडे मैचों में 531 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया की अहम खिलाड़ी

बता दें कि शेफाली वर्मा टीम इंडिया की अहम खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तान में जब से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्वकप जीता है। तब से उनकी प्रतिभा और निखर कर सामने आई है। शेफाली फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में चल रहे टी-20 महिला विश्वकप का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ