हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया बड़ा अपडेट, मंत्री ने बताया कब तक कर पाएंगे सफर

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का विकास 12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकता है। यह दिल्ली से देहरादून तक की यात्रा के समय को 6.5 घंटे से घटाकर 2.5 घंटे कर देगा।

विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway: लंबे समय से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, इसका काम लगभग पूरा किया जा चुका है। बीते दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने एक्सप्रेसवे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इसके पूरा होने को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि इसका 93 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है और जिन 20 जगहों पर समस्याएं हैं, उन्हें सुलझाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। जानिए इसका काम कब तक पूरा होने की संभावना है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली देहरादून एक्सप्रसवे, जिसकी लंबाई 210 किलोमीटर है। शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। यह एक्सप्रसवे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होते हुए उत्तराखंड के देहरादून में खत्म होगा। इससे हरिद्वार और चार धाम तक कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। इसके बनने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशनों और तीर्थ स्थलों तक पहुंच में भी सुधार होगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेनो में तेज आंधी और बारिश से हाहाकार, शहर से लेकर देहात तक टूटे खंभे और होर्डिंग्स

कब तक होगा शुरू?

मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी दी कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे दो महीने में शुरू हो जाएगा। इसका अब तक 93 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। हालांकि, अभी भी पूरे रास्ते पर करीब 20 जगहों पर लोगों की समस्याएं हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस एक्सप्रेसवे पर गांव वालों के लिए सर्विस रोड भी तैयार की जाएगी, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा, मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे को 4 लेन करने की मांग भी की जा रही है।

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कई चरणों में किया जा रहा है, जिसमें कई हिस्सों का लगभग काम पूरा हो चुका है। इसके बनने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक का सफर बिना जाम की समस्या से जूझे कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए गुड न्यूज, बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें