हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi-Dehradun Expressway की ताजा तस्वीरें, जानें इस पर कब तक शुरू होगा सफर?

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है, क्योंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसकी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway: देश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार कई परियोजनाएं लेकर आ रही है। इन परियोजनाओं से सफर में लगने वाला समय भी कम होगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चालू होने का यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है। इस साल ही इस एक्सप्रेसवे को खोलने का प्लान बनाया जा रहा है। जिसको देखते हुए इसके काम में तेजी आई है। हाल ही में एक्सप्रेसवे के निर्माण की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर केवल 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

कब खुलेगा एक्सप्रेसवे?

जनवरी 2-25 में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को खोलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अभी इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से इसको खोलने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लागत 13,000 करोड़ रुपये है। जिसमें 113 अंडरपास और 5 रेलवे ओवरब्रिज होंगे। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का अभी चरण 1 और 4 खुलने के लिए तैयार हैं। बस इसके लिए आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।

2.5 घंटे में पूरा होगा सफर 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम दो चरणों किया जा रहा है। जिसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच लगने वाला समय आधे से भी कम रह जाएगा। अभी दोनों शहरों के बीच सफर करने में 6 घंटे का समय लगता है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से 2.5 घंटे सफर पूरा हो जाएगा। 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के दो खंड 32 किलोमीटर के रहेंगे। जिसका पहला हिस्सा 17 किलोमीटर रहेगा, जो दिल्ली में है। बाकी का 15 किलोमीटर वाला हिस्सा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बागपत सीमा तक रहेगा।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे का निर्माण 4 चरणों में किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में अक्षरधाम मंदिर से बागपत तक, बागपत से सहारनपुर, सहारनपुर से गणेशपुर और गणेशपुर से देहरादून तक निर्माण किया जा रहा है, जिसमें वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: Gorakhpur-Shamli Expressway: 6 घंटे में तय हो जाएगी 12 घंटे की दूरी, मसूरी का सफर होगा आसान, देखें रूट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola