Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। यहां अक्षरधाम से लोनी तक के करीब 18 किलोमीटर के हिस्से को टोल-फ्री होने की योजना है। बता दें ये एक्सप्रेसवे दिसंबर 2024 के अंत क या 2025 के शुरू में वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे रोजाना करीब एक लाख से अधिक वाहनों के आवाजाही करने का अनुमान है।
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार टोल वसूली के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई नियम हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार टोल की कीमतों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के 18 किलोमीटर लंबे हिस्से में कोई टोल शुल्क नहीं लगेगा।
ये भी पढ़ें: कौन हैं मधेपुरा के ADM शिशिर कुमार, जिन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों को दौड़ाकर पीटा
पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली का बड़ा हिस्सा होगा जाम मुक्त
बताया जा रहा है कि यहां पूरे एक्सप्रेसवे में यात्रियों द्वारा तय की गई दूरी के हिसाब से टोल शुल्क लिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के अक्षरधाम से ये सड़क लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास होते हुए लोनी की तरफ जाएगी। फिलहाल इस पूरे स्ट्रैच पर व्यस्त समय में भयंकर जाम रहता है। इसके खुलने के बाद यहां लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
एक्सप्रेसवे का 90 प्रतिशत हिस्सा एलिवेटेड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली और बागपत मार्ग पर टोल देना होगा, बता दें यहां एक्सप्रेसवे का 90 प्रतिशत हिस्सा एलिवेटेड है। जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 210 किलोमीटर है। बागपत में अक्षरधाम से खेकड़ा मार्ग के बड़े हिस्से में फिलहाल टेस्टिंग का काम चल रहा है। पहले इस एक्सप्रेसवे का कुल करीब 32 किलोमीटर हिस्सा वाहन चालकों के लिए खोला जाएगा। इस परियोजना में करीब 13000 करोड़ रुपये की लागत आई है। एक्सप्रेसवे कुल 210 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इससे इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों का समय बचेगा।
ये भी पढ़ें: ‘फिर आप ही दे दो सबके जवाब’, मोदी सरकार के मंत्री पर क्यों भड़के ओम बिरला?
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
6 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines